हमारा परिचय

हमारे बारे में जानें

वैदिक परंपरा, शास्त्रीय विधि एवं आध्यात्मिक ज्ञान को समर्पित संस्थान।

ज्योतिष विद्या पूजा केंद्र

ज्योतिष विद्या पूजा केंद्र वैदिक परंपरा, शास्त्रीय विधि एवं आध्यात्मिक ज्ञान को समर्पित एक संस्थान है। यहाँ पूजा, ग्रह शांति, संस्कार, ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी सेवाएँ अनुभवी आचार्यों के मार्गदर्शन में संपन्न कराई जाती हैं।

हमारे आचार्य वेद-वेदांग एवं वैदिक विधि का अध्ययन शृंगेरी मठ की परंपरा में किए हुए हैं तथा काशी के विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में शास्त्रोक्त अध्ययन और कर्मकांड की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

संस्थान से जुड़े आचार्य ब्राह्मण वैदिक परंपरा से प्रशिक्षित, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ हैं। वास्तु विषय में पीएचडी स्तर का अध्ययन एवं विशेषज्ञता रखने वाले विद्वानों के मार्गदर्शन में वास्तु परामर्श भी प्रदान किया जाता है।

हमारा उद्देश्य
प्रत्येक पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान शुद्ध मंत्रोच्चार, शास्त्रोक्त विधि, परंपरागत विधान और अनुभवी आचार्यों के मार्गदर्शन में श्रद्धा एवं विश्वास के साथ संपन्न करना।
घर बैठे पूजा

ऑनलाइन बुकिंग एवं पूजा सेवा

अब आप घर बैठे हमारे माध्यम से पूजा, पाठ, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। ऑनलाइन पूजा बुक करके आप अपने घर से ही पूजा में सम्मिलित हो सकते हैं।

पूजा के समय आपको वीडियो कॉल के माध्यम से आचार्य जी से जोड़ा जाएगा। Google Meet या WhatsApp वीडियो कॉल पर प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर आप संकल्प एवं पूजा विधि में सहभागी बन सकते हैं।

हमारे अनुभवी आचार्यों द्वारा पूजा शास्त्रोक्त विधि, वैदिक मंत्रोच्चार एवं परंपरागत विधान के अनुसार संपन्न कराई जाती है। देश के किसी भी स्थान से इस ऑनलाइन पूजा सेवा का लाभ प्राप्त करें।